khabarilaal news desk

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लंका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है।

गोली मारकर हत्या किए जाने के संबंध में थाना लंका में तहरीर दी थी तहरीर

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन और सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार 14 जून 2026 को आरोपी गोपी चन्द चौरसिया पुत्र महेन्द्र चौरसिया निवासी दिलदार नगर, थाना दिलदार नगर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 26 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपने पुत्र की गोली मारकर हत्या किए जाने के संबंध में थाना लंका में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

इस मामले में थाना लंका पर मुकदमा अपराध संख्या 0272/2026, धारा 103(1) बीएनएस तथा बढ़ोतरी धारा 238(1) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी अभियान में इन लोगो की रही महत्वपूर्ण भूमिका

गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार, चौकी प्रभारी नवाबगंज उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक हसनारायण, कांस्टेबल हदय कुमार, आशीष तिवारी, कमल यादव, पवन कुमार, पुष्प राज सिंह, कृष्ण कान्त पाण्डेय तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल प्रशांत तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नरेट वाराणसी में अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!