वाराणसी। बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डा0 विवेक सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक पाठशाला फूलपुर के परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। जिसमें सैकड़ो महिला पुरुषों ने अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

स्वास्थ्य शिविर में ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर व पेट से सम्बंधित बीमारी से से संबंधित लोगों की संख्या अधिक रही। शिविर में जांच, व निशुल्क दवा वितरण किया गया। 

इस दौरान 486 महिला पुरुषों ने चिकित्सा शिविर में भाग लिया।इस मौके पर डा रविप्रकाश सिंह आर्थो पेडिक,डा नितेश सिंह ,डा प्रशान्त सिंह,डा सन्तोष यादव जनरल फिजीशीयन , व युवा कांग्रेसी नेता शांतनु राय, राजीव कुमार राजूराम, सहित भारी संख्या में पुरुष महिलाएं मौजूद रही।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!