khabarilaal news desk

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत 2161 करोड़ रुपये की लागत से शहर के 22 प्रभावित वार्डों में सीवर और पेयजल नेटवर्क का व्यापक विस्तार किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 353.13 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन तथा 651.64 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे वर्षों पुरानी सीवर जाम, ओवरफ्लो और जलापूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

भूमि पूजन कर परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ

रविवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बंगाली टोला, जगमबाड़ी, बागहाड़ा, शिवाला और नगवां वार्डों में भूमि पूजन कर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की देखरेख में यह कार्य संपादित किया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान लगभग एक वर्ष तक नागरिकों को निर्माण कार्यों के कारण कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह अस्थायी परेशानी आने वाले 70 से 75 वर्षों तक के लिए स्थायी समाधान प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी तथा घरों में पेयजल का दबाव भी बेहतर होगा।

पांच वार्डों में कुल 166.22 करोड़ रुपये की परियोजना

परियोजना के पहले चरण में पांच वार्डों में कुल 166.22 करोड़ रुपये की लागत से 73.54 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी तथा 15,748 घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। इसके अंतर्गत बंगाली टोला में 22.15 करोड़ रुपये की लागत से 8.50 किलोमीटर सीवर लाइन और 2551 हाउस कनेक्शन, जगमबाड़ी में 16.96 करोड़ रुपये की लागत से 6.54 किलोमीटर लाइन और 3441 कनेक्शन, बागहाड़ा में 19.51 करोड़ रुपये की लागत से 7.50 किलोमीटर लाइन और 2338 कनेक्शन, शिवाला में 48.52 करोड़ रुपये की लागत से 28.50 किलोमीटर लाइन और 3861 कनेक्शन तथा नगवां में 59.08 करोड़ रुपये की लागत से 22.50 किलोमीटर लाइन और 3557 हाउस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।

ए लोग रहे उपस्थित

भूमि पूजन कार्यक्रमों में संबंधित वार्डों के पार्षदों के साथ उपसभापति नरसिंह दास, राम गोपाल वर्मा, अमित सिंह चिंटू, नामित पार्षद संजीव चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, अभिषेक बनर्जी, जल निगम के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सोनकर, अधिशासी अभियंता कमल सिंह, ओपी सिंह तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अमृत-2.0 योजना के तहत स्वीकृत यह परियोजना शहर की आधारभूत संरचना

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन में काशी विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमृत-2.0 योजना के तहत स्वीकृत यह परियोजना शहर की आधारभूत संरचना को नई मजबूती प्रदान करते हुए काशी की तस्वीर और तकदीर बदलने में अहम भूमिका

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!