khabarilaal news desk

वाराणसी। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बनारस द्वारा रविवार को एपेक्स कम्पोनेन्ट ब्लड सेंटर, बीएलडब्ल्यू में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से आयोजित इस शिविर में क्लब सदस्यों, युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 27 यूनिट रक्तदान किया।

एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एस.के. सिंह ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एस.के. सिंह ने किया। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की प्रवक्ता श्रीमती रीता सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लेकर रक्तदान के प्रति जागरूकता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा डॉ. एस.के. सिंह

मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने रक्तदान को जीवनदान की संज्ञा देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने रोटरी क्लब बनारस द्वारा “वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक

सम्मानित अतिथि श्रीमती रीता सिंह ने कहा कि देश में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

27 यूनिट रक्त संग्रहित कर ब्लड बैंक को सौंपा गया

रोटरी क्लब बनारस के अध्यक्ष रोटेरियन विजय जायसवाल ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का स्वागत करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। क्लब सचिव रोटेरियन राकेश कोछड़ ने बताया कि शिविर में कुल 27 यूनिट रक्त संग्रहित कर ब्लड बैंक को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं में दो महिला दाताओं के अलावा युवा वासु नरूला ने पहली बार रक्तदान किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

कॉर्पोरेट क्षेत्र से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील

शिविर के सफल आयोजन में कनवीनर रोटेरियन विजय नरूला, कोऑर्डिनेटर रोटेरियन आशीष केशरी तथा क्लब के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष विजय जायसवाल ने सामाजिक संस्थाओं, युवा संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और कॉर्पोरेट क्षेत्र से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की, ताकि रक्तकोष को मजबूत बनाया जा सके और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर रोटरी क्लब से उपस्थित रहे लोग 

इस अवसर पर रोटरी क्लब के नीरज अग्रवाल, मनीष पाण्डेय, मुदित अग्रवाल, कपिल सलूजा, अमित उपाध्याय, विपुल श्रीवास्तव, जितेंद्र तिवारी, ब्रजेश दास, हर्ष सिंह, रमेश तिवारी, आशुतोष सिंह, सुधा नरूला सहित एपेक्स हॉस्पिटल के चिकित्सक, स्टाफ और बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!