वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी धीरे धीरे साफ दिखाई देने लगा है जिसके चलते अब रेस्टोरेंट व दुकानदार भट्टियों पर आ गए है।
रविवार को सिंधोरा में श्रीराम स्वीट के दुकानदार अनिल राजभर ने कमर्शियल सिलेंडर के बन्द होने के कारण चूल्हे बनाकर मिठाई बनानी शुरू कर दिया। यही नहीं क्षेत्र के पिंडरा, फूलपुर, खालिसपुर, कठिराव व मंगारी समेत अनेक बाज़ारों में अब यह स्थिति देखने को मिल रही है। कमर्शियल सिलेंडर बन्द होने व घरेलू सिलेंडर की कमी से आम लोग परेशान है।
दुकानदारो का कहना है कि जिसकी बुकिंग हुई है उनको तो मिल रहा लेकिन 25 दिन का बुकिंग समय होने के कारण उपभोक्ता परेशान है। ऊपर से स्लो सर्वर अलग से परेशानी पैदा कर रहा है।
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)