khabarilaal news desk

वाराणसी |केंद्र सरकार में पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर ब्लॉक मुख्यालय मंगारी पर तीन दिवसीय जनकल्याण व जनजागरूकता अभियान के तहत दूसरे रविवार को विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं व कार्यक्रम की जानकारी ग्रामीणों को दी।

स्वास्थ्य व विकास विभाग द्वारा पोस्टर व पम्पलेट से जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया

ब्लॉक मुख्यालय मंगारी पर रविवार को शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, बाल विकास व विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न क्षेत्रों में चलाये जा रहे कार्यक्रम के बाबत जागरूक किया।शिक्षा विभाग द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा स्कूलों में चलाये जा रहे कार्यक्रमो के बाबत जानकारी देते हुए टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई। वही स्वास्थ्य व विकास विभाग द्वारा पोस्टर व पम्पलेट से जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया।

विभिन्न विभागों द्वारा एक दर्जन लगाई गई। प्रदर्शनी

 विभिन्न विभागों द्वारा एक दर्जन प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ बीडीओ देवेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान बीईओ अखिलेश यादव, एडीओ पंचायत सुनील सिंह, एडीओ एसटी कैलाश यादव, बृजेश पांडेय, अखिलेश मिश्रा, कमलकांत पुष्कर,विकास श्रीवास्तव, गौतम दत्ता, सन्दीप कुमार व अजय राय समेत अनेक शिक्षक व कर्मचारियों के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!