khabarilaal news desk
वाराणसी। कृष्ण सुदामा आयुर्वेदिक विद्यालय की सैकड़ों छात्राएं बुधवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) मैदान में आयोजित नारी वंदन कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी की अगुवाई में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समाज में जागरूकता के उद्देश्य से पहुंचीं छात्राएं
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी क्रम में नारी सशक्तिकरण और जागरूकता के उद्देश्य से छात्राओं को नारी वंदन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन के नेतृत्व में हुआ आयोजन में सहभाग
कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से चेयरमैन डॉ. विजय यादव के मार्गदर्शन में छात्राओं को संस्था के निजी वाहनों से कार्यक्रम स्थल तक भेजा गया। छात्राओं ने इस पहल के लिए चेयरमैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए लगातार सराहनीय प्रयास किए जाते हैं।
विद्यालय के शिक्षक व छात्राओं की उत्साहपुर्ण रही उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रकाशराज सिंह (BAMS), अवनीश कुमार पांडे (वित्त विभाग), प्रियंका यादव, रंजना यादव, उषा यादव, अनामिका पटेल, अंकिता कश्यप, प्रिया यादव, निखत परवीन, अप्सरा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
नारी सामाजिक सशक्तिकरण का दिया संदेश
नारी वंदन कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर समाज में महिलाओं की भूमिका और उनकी भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Comments (0)