वाराणसी । कपसेठी थाना भवन के ठीक सामने कब्रिस्तान के पास वाराणसी भदोही मार्ग पर कूड़े का ढेर लग जाने से आवागमन बाधित हो रहा है तथा आए दिन सड़क दुर्घटना में उक्त स्थान पर लोग घायल हो रहे हैं बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी हटवाने को तैयार नहीं है।

बताया जाता है कि वाराणसी भदोही मार्ग पर उक्त स्थान पर बस स्टैंड भी है तथा वाराणसी की तरफ जाने वाली बसे काफी समय तक रुक कर सवारी लेते हैं ऐसे में इस स्थान पर पुलिस के लोग विभिन्न मामले में जप्त किए गए वाहन को भी खड़ी करते हैं इसी का लाभ लेकर अगल-बगल के दुकानदार दुकानों के मलवे को फेंकते हैं जिसके चलते यहां काफी मलवा भी बीच सड़क तक इकट्ठा हो गया है।

बता दें कि सड़क पर ज्योही आमने-सामने दो बड़े वाहन आ जाते हैं तो उनका निकलना मुश्किल हो जाता है और सड़क जाम लग जाता है तथा कूड़े की ढेर की चपेट में आकर आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं इस मामले में मस्जिद कमेटी से संबंधित लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को कूड़ा हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस मामले में उप जिलाअधिकारी राजातालाब शांतनु कुमार सिनवार से बात करने पर उन्होंने बताया कि हल्का लेखपाल को कूड़े का अंबार हटाने का निर्देश दिया गया है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्देश के बाद भी मात्र खानापूर्ति की जा रही है लेखपाल कार्य करने की बजाय पीडब्ल्यूडी का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं जबकि यही जवाब पीडब्ल्यूडी के लोग भी दे रहे हैं।

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!