Khabrilaal News Desk :

उत्तर प्रदेश - की ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक विवादित बयान से जुड़ा बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान चुनावी मंच से ओमप्रकाश राजभर पर बीजेपी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने और जूता मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था और पुलिस द्वारा चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

कोर्ट में पेश न होने पर कार्रवाई

बताया जा रहा है कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी राजभर लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया।

गिरफ्तारी के आदेश

अदालत ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए, ताकि मामले की सुनवाई आगे बढ़ सके।

राजनीतिक हलकों में चर्चा

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!