Khabrilaal News Desk :

वाराणसी के सेंट्रल जेल में शिवशक्ति जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा निरुद्ध एवं आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों के बीच सेवा कार्य करते हुए तौलिया वितरण किया गया। इस पहल के तहत कुल 150 बंदियों को तौलिये प्रदान किए गए।

बंदियों को भीषण गर्मी में राहत का प्रयास

गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्रस्ट द्वारा यह वितरण किया गया, जिससे बंदियों को राहत मिल सके। इससे पहले भी ट्रस्ट द्वारा इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य किए जा चुके हैं।

तालियां बजाकर बंदियों ने जताया आभार

तौलिया वितरण के दौरान बंदियों ने तालियां बजाकर ट्रस्ट और जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

जनकल्याणकारी कार्य को अधिकारियों ने सराहा पहल

वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने ट्रस्ट की संचालिका ईशा त्रिपाठी को इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जेल के अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अशोक कुमार राय, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Reporter - Rajendra Prasad Gupta 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!