Khabarilaal News Desk :

वाराणसी के टाउनहॉल मैदागिन स्थित गांधी उद्यान पार्क का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक Neelkanth Tiwari ने सोमवार को 24.99 लाख रुपये की लागत से होने वाले पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

पार्क में विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि गांधी उद्यान पार्क में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के उपयोग के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के तहत पार्क में ओपन जिम, आकर्षक पाथवे तथा लोगों के बैठने के लिए स्थायी बेंच स्थापित की जाएंगी।

काशी में तेजी से हो रहा विकास

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी अब तेजी से बदल रही है और शहर के हर क्षेत्र में चतुर्मुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनसामान्य को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहर के पार्कों का भी व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य और मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। पार्क में बनने वाले पाथवे गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों तथा लगाए जाने वाले जिम उपकरण उच्च गुणवत्ता के हों, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

गांधी उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य, व्यायाम और मनोरंजन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!