Khabarilaal News Desk :

वाराणसी में चिलचिलाती एवं भीषण गर्मी के बीच आम जनमानस को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को अपने उत्तरी विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर निःशुल्क वाटर कूलर वितरित किए।

आम लोगों को मिलेगा शुद्ध एवं ठंडा पेयजल

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों, आम नागरिकों और जरूरतमंद लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसी उद्देश्य से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर स्थापित किए जा रहे हैं।

इन स्थानों पर लगाए जाएंगे वाटर कूलर

मंत्री द्वारा राम जानकी मंदिर शिवपुर, रामलीला मैदान चौकाघाट, सारंग चौराहा, आशापुर चौराहा, सेंट्रल बैंक बड़ी बाजार, शैलपुत्री तिराहा स्थित हनुमान मंदिर, पंचकोसी चौराहा तथा जलालीपुरा स्थित शंभो माता मंदिर परिसर में वाटर कूलर स्थापना हेतु उपलब्ध कराए गए।

इन स्थानों पर वाटर कूलर लगने से क्षेत्रीय नागरिकों और राहगीरों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी।

जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात

इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था से आम लोगों को राहत मिलेगी और जनसेवा के इस कार्य को आगे भी जारी रखा जाएगा।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डीसीएफ चेयरमैन राकेश सिंह अलगू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, अजीत सिंह, कमलेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, दिलीप चौहान, पार्षद अशोक मौर्या, संजय जायसवाल, बृजेश श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, संदीप रघुवंशी, बलिराम कन्नौजिया, अभय पांडे, राजेंद्र मौर्या, राजेंद्र यादव, रिंकू मौर्य, जितेंद्र कुशवाहा, मनोज जायसवाल, अरविंद जायसवाल, चिंटू जायसवाल, दिनेश सिंह दीनू, रजत सिंह, सोनू राजभर, जितेंद्र मिश्रा, सौरभ सिंह, विकास झा, रामबाबू जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!