Khabarilaal News Desk :

पिंडरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को विकास खंड कार्यालय पिंडरा (मंगारी) परिसर में प्रोटोकॉल के अनुरूप योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग से मिलती है निरोगी काया

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद वाराणसी के कम्पोजिट स्कूल रमईपट्टी के राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय तथा नेशनल योगासन प्रतिभागी छात्रा अनन्या सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों को योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया।

इस दौरान प्रशिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग और प्राणायाम में नियमितता सबसे महत्वपूर्ण है। नियमित अभ्यास न केवल व्यक्ति को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है, बल्कि बेहतर शारीरिक और मानसिक फिटनेस भी प्रदान करता है।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश

योग सत्र के दौरान कर्मचारियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम की विधियों की जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक जीवन में योग को शामिल कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अखिलेश कुमार मिश्र एवं वीरेंद्र कुमार ने किया। अंत में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) देवेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और उपस्थित कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

BUREAU : CHANDAN KUMAR

#varanasi-news-pindra-block-yoga-pranayama-program-fitness-awareness-2026
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!