वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा आगामी 14 व 15 मार्च को आयोजित होने जा रही है। जनपद वाराणसी के कुल 46 केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में लगभग 77000 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अगर मानें तो सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में कुल 46 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैँ। लगभग 77000 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

बड़ी संख्या में आने वाले अभ्यर्थियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी केंद्रो पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।साथ ही पुलिस की भी तैनाती की जायेगी । इसके साथ ही CCTV कैमरे की भी हर सेंटर पर व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह से सकुशल कराये जाने को लेकर सारी व्यवस्था मुकम्मल कर दी गई है। बिहार,झारखण्ड और वेस्ट बंगाल से आने वाले अभ्यर्थियों की काफी बड़ी संख्या होगी जिसको देखते हुए रेलवे स्टेशन,रेन बसेरे आदि जगहों पर व्यवस्था कराई जा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!