वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में साध्वी गीताम्बा मां के शिष्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग पीड़ित को सीढ़ियों से खींचते और घसीटते हुए घर के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और तकिए से मुंह दबाकर जान लेने की भी कोशिश की गई।

मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित बिरदोपुर गिरी नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है। कॉलोनी निवासी लकी चंदानी ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार, साध्वी गीताम्बा मां के शिष्य बलराम दास उसी बिल्डिंग में रहते हैं। सोमवार की शाम वह सीढ़ियां चढ़कर अपने घर जा रहे थे, तभी वहां मौजूद लविश चंदानी, काजल चंदानी और संजय चंदानी ने उन्हें पकड़ लिया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!