Khabarilaal news desk 

वाराणसी।सम्‍मेलन में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए व‍िकास की रूपरेखा खींचने के साथ महिलाओं के ह‍ितों के ल‍िए सरकार के क‍िए जा रहे प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया। 

सीएम योगी ने पीएम को बताया नए भारत का निर्माता

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें “नए भारत का निर्माता” बताया और कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज देश एक नए युग की ओर बढ़ रहा है और हम सभी नए भारत का साक्षात दर्शन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

नया भारत केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं-सीएम योगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी की ओर से वह प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं और उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समग्र विकास की अवधारणा को भी आत्मसात कर रहा है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

काशी दुनिया के लिए बना आकर्षण का केंद्र-सीएम योगी

उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना अब साकार होती दिखाई दे रही है और देश तेज गति से उस दिशा में अग्रसर है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज "काशी" दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना। काशी विश्वनाथ चेतना का केंद्र बिंदु के रूप में हम सबको देखने को मिला है।

20000 करोड़ की विकास परियोजनाएं वाराणसी में गतिमान-सीएम योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में अब तक 35000 करोड़ की विकास परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है, वहीं 20000 करोड़ की विकास परियोजनाएं वाराणसी में गतिमान है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के मन विपक्ष के खिलाफ गुस्सा है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!