वाराणसी। वरूणा होली महोत्सव का वाराणसी के शास्त्रीय घाट पर बड़े ही धूमधाम से आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने गीत-संगीत का पूरा आनंद लिया।
कई जनपदों से आए हुए दर्जनों गायक कलाकार अपनी-अपनी फागुनी गीतों के माध्यम से काशी के जनता को एक साथ होली के पर्व में गले से गले लगने को मजबूर किया। आयोजनकर्ता अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस वरुणा होली महोत्सव को सुंदर तथा मजबूत बनाने के लिए विश्व हिंदू महासंघ भारत के वाराणसी जिला अध्यक्ष चंदन तिवारी का भरपूर सहयोग रहा।
वहीं वाराणसी के पत्रकारिता जगत के लोगों ने भी वरुणा होली महोत्सव के आयोजक, पत्रकार अमरेंद्र प्रताप सिंह के कंधे से कंधे मिलाकर तथा मंच पर अबीर गुलाल लगाते हुए नजर आये।अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस वरूणा होली महोत्सव का एक ही उद्देश्य था जो कि हर लोगों को मंच पर होली के पावन त्योहार के बीच एक साथ लोगों के दिलों का मिलन कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वाराणसी के शासन प्रशासन तथा राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि व्यापार मंडल से लेकर जनता का सहयोग रहा। यह वरूणा होली महोत्सव का प्रथम वर्ष रहा। जिसमें काशी की परंपराओं के साथ लोगों ने एक साथ रंगों और संगीत का आनंद लिया।

Comments (0)