Khabarilaal news desk 

वाराणसी।तीनों नेताओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विशेष रुद्राभिषेक कर देश व प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद सदैव देश और समाज को देती है नई ऊर्जा

दर्शन-पूजन के बाद नेताओं ने काशी की आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद सदैव देश और समाज को नई ऊर्जा देता है। उन्होंने काशी को सनातन संस्कृति और आस्था का केंद्र बताते हुए यहां आने को सौभाग्यपूर्ण बताया।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, सुचारू रूप से जारी रहा श्रद्धालुओं का आवाजाही

मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं की आवाजाही भी सुचारू रूप से जारी रही। नेताओं के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था के केंद्र हैं बाबा विश्वनाथ 

गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर दिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!