Khabarilaal news desk 

वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र के चौबेपुर खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और बाइक के चलते साइलेंसर से हाथ जलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव के लोगों ने ही किया दुर्व्यवहार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौबेपुर खुर्द निवासी गुड्डू पुत्र फिरोज ने थाना चोलापुर में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मंगलवार शाम वह चाहिन स्कूल के आगे मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही प्रखर चौबे उर्फ ओसो पुत्र विनय चौबे उर्फ सोनू चौबे अपने साथ 7-8 लोगों को लेकर वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

पिड़ित का आरोप-बाइक के साइलेंसर से जलाया हांथ

पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान प्रखर चौबे ने बाइक के जलते साइलेंसर पर पीड़ित का दाहिना हाथ दबाकर जला दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले के जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 118(1), 351(3), 352, 115(2) एवं 191(2) समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष चोलापुर सधुवन राम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करलिया गया है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!