वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं स्थानीय लोगों के लिए सरदर्द हो गया है।लंका पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लोगों ने आरोप लगाया है कि इलाके में पुलिस के द्वारा गश्त न के बराबर किया जाता है।जिसका फायदा उठाकर चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 

ताजा मामला बीएचयू स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा (आईएमएस ब्रांच) के बाहर का है, जहां दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है।जानकारी के अनुसार संतोष यादव सोमवार को सुबह करीब 11 बजे बैंक के काम से पहुंचे थे और अपनी पैशन प्रो बाइक (UP 65 BR 0586) बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब थी।

काफी तलाश के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक अज्ञात युवक बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के अनुसार चोरी की यह वारदात सुबह करीब 11:22 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित ने इस मामले में लंका थाने में लिखित शिकायत देकर बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है चोर मस्त हैं और पुलिस पस्त,ऐसे में क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं बढ़ाएगी तो इसी तरह चोरी की घटनाएं होती रहेगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!