khabarilaal news desk:-

गाजीपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की वाराणसी मंडल इकाई ने एक नई परम्परा की शुरुआत करते हुए अपने मंडल के सभी जनपदों में क्रमवार संबंधित जिलाध्यक्षों को साथ लेकर विभिन्न तहसीलों का दौरा कर गांव स्तर के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का अभियान शुरू किया है।

गाजीपुर जनपद से की गई इस अभियान की शुरुआत

इस अभियान की शुरुआत रविवार को गाजीपुर जनपद से की गई। स्वतःमै मंडल संरक्षक की हैसियत से अपने सहयोगियों मंडल अध्यक्ष वाराणसी श्री विन्ध्येश्वरी सिंह जी,मंडल महामंत्री व गाजीपुर के प्रभारी श्री प्रदीप कुमार पांडेय जी और गाजीपुर के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा जी के साथ गाजीपुर जनपद के सभी तहसीलों का सघन दौरा करके तहसील अध्यक्षो व उनकी टीम के सदस्यों में नई उर्जा का संचार किया। 

संगठन की इस नई प्रक्रिया से तहसील अध्यक्षो व उनके सहयोगियों में जोश

संगठन की इस नई प्रक्रिया से तहसील अध्यक्षो व उनके सहयोगियों में काफी जोश देखा गया। इस दौरान तहसील अध्यक्षो व उनके सहयोगियों को माल्यार्पण कर व उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

संगठन की इस नई परम्परा का सर्वत्र किया जा रहा स्वागत

संगठन की इस नई परम्परा का सर्वत्र स्वागत किया जा रहा है।अब दूसरे चरण में मंडल की टीम वाराणसी जनपद का दौरा कर तहसीलों के अध्यक्षों व उनकी टीम के सदस्यों से मिलकर उन्हें सम्मानित करेगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!