Khabarilaal news desk:-

वाराणसी।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान के 84वें दिन सोमवार को ग्राम सभा मंगारी स्थित पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं डिजिटल एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर को सफल बनाने में टीबी चैंपियन मोहम्मद अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका

शिविर को सफल बनाने में टीबी चैंपियन मोहम्मद अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने स्थानीय मस्जिद के इमाम से संपर्क कर अभियान की जानकारी प्रसारित कराई तथा उपस्थित लोगों को डिजिटल एक्स-रे एवं टीबी जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसके परिणामस्वरूप मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बड़ी संख्या में शिविर में भाग लिया।

जांच के दौरान 14 संदिग्ध क्षय रोगी तथा 6 उच्च रक्तचाप के मरीज चिन्हित

शिविर में कुल 92 लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं डिजिटल एक्स-रे किया गया। जांच के दौरान 14 संदिग्ध क्षय रोगी तथा 6 उच्च रक्तचाप के मरीज चिन्हित किए गए, जिन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर भेजा गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने उपस्थित लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व की दी जानकारी

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आकाश स्वामी ने उपस्थित लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी। साथ ही आम सेंटर मंगारी से उपचारत मरीजों के लिए डिफरेंशियल केयर पर विशेष जोर देते हुए आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रत्येक माह मरीजों को केंद्र पर जांच हेतु लाएं, जिससे रोग की गंभीरता एवं उपचार की प्रगति का नियमित आकलन किया जा सके।

इस दौरान प्रमुख रूप से इन लोगों की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक जगदीश नारायण सिंह, राजेश कुमार, एसटीएलएस सुजीत वर्मा, एएनएम मिथलेश सिंह समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!