वाराणसी।पिंडरा तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को लाइब्रेरी भवन में बार व बेंच की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें ग्रामीण न्यायालय पिंडरा के जज समेत अधिवक्ता शामिल हुए।

बार व बेंच की बैठक के दौरान ग्रामीण न्यायालय के जज सत्यम सिंघल ने कहाकि बार व बेंच एक दूसरे के पूरक है। बिना बार के सहयोग से न्यायालय नही चल सकता। आप लोगों की जो भी समस्या अधीनस्थ कर्मचारियों से हो बेझिझक कह सकते है। 

उन्होंने एक दिन पूर्व न्यायालय के पेशकार द्वारा सीनियर वकील के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहाकि उस पेशकार को पिंडरा न्यायालय से हटा दिया है। 

इस दौरान तहसील बार पिंडरा के अध्यक्ष प्रीतराज माथुर ने ग्राम न्यायालय के जज का स्वागत करते हुए जिला जज को धन्यवाद ज्ञापित किया और बेंच को बार की तरफ से सहयोग का आश्वासन भी दिया। बताते चलें कि एक दिन वकीलों ने उक्त पेशकार के लिए न्यायिक कार्य का सांकेतिक बहिष्कार कर न हटाने पर हड़ताल की चेतावनी भी दी थी।

बैठक का संचालन बार के महामंत्री रणधीर सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष सुभाषचंद्र दुबे, अशोक पांडेय, कमला प्रसाद मिश्रा, मनोज शुक्ला, राजेश पटेल, श्रीनाथ गोंड़, जावेद खाँ, रविशंकर यादव, सुनील वर्मा, श्याम शंकर सिंह, आशुतोष शर्मा, आशीष दुबे, समेत दर्जनों अधिवक्ता रहे

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!