Khabarilaal news desk:-

वाराणसी। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के कोरौता गांव में सोमवार को पटेल तालाब स्थित शिव मंदिर परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। 

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने फीता काटकर शौचालय को आम जनमानस के लिए किया समर्पित 

पंडित जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना व आरती कराई, जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने फीता काटकर शौचालय को आम जनमानस के लिए समर्पित किया। इस दौरान 'योगी-मोदी जिंदाबाद' और 'हर-हर महादेव' के जोरदार नारे लगे। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल की क्षेत्र पंचायत निधि से इस मॉडल सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया है। 

ग्राम पंचायतों, प्रमुख बाजारों और धार्मिक स्थलों पर भी इसी तरह के मॉडल शौचालयों का कराया जाएगा निर्माण 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह मॉडल शौचालय एक मिसाल कायम करेगा।श्री विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल के नेतृत्व में काशी विद्यापीठ ब्लॉक की अन्य ग्राम पंचायतों, प्रमुख बाजारों और धार्मिक स्थलों पर भी इसी तरह के मॉडल शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।

कार्यक्रम में इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर काशी विद्यापीठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, कोरौता ग्राम प्रधान दिनेश पटेल, रामेश्वर मंडल अध्यक्ष आलोक पांडेय, रोहनिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, लखीमपुर ग्राम प्रधान जंगबहादुर पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष गौतम, विपिन पांडेय, सर्वेश पटेल, जर्मन पटेल, आनंद पटेल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री भानू शंकर पटेल ने किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!