वाराणसी।कृषि विभाग की ओर से हरहुआ ब्लाक के औरा ग्राम सभा में मंगलवार को सरसों की क्रॉप कटिंग कराई गई।अपर जिला सांख्यकी अधिकारी गंगेश सिंह परिहार की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग कराया गया।

क्रॉप कटिंग जयप्रकाश पांडेय एवं जितेंद्र पांडेय के खेत मे कराई गयी। कटिंग दश गुणा दश गुणा दश मीटर त्रिभुज के आकार में कराई गयी। जितेंद्र पांडेय के खेत मे 12 किलो तो वही जयप्रकाश के खेत मे 12 किलो 300 ग्राम सरसो का उत्पादन हुआ। 

प्राविधिक किसान कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया कि सरसो का अच्छा उत्पादन हुआ है। 27 कुंतल प्रति हेक्टेअर की पैदावार हुई है। कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शन में सरसों की बुआई कराई गयी थी।

वहीं जितेंद्र पाण्डेय ने बताया कि समय से बुआई करने, सल्फर जिंक डालने से अधिक लाभ हुआ। माहो जैसे कीट न लगने से पिछैती सरसो भी अच्छी हुई है। सरसो की कटाई 11 मार्च को किया गया था।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!