Khabrilaal News Desk :

वाराणसी – फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में हुए मनीष सिंह हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर बसनी-जमालपुर मार्ग पर घमहापुर बाजार में चक्का जाम कर दिया।

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार

इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।

नजूल की जमीन पर बना हुआ है,आरोपियों का मकान

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपियों का मकान नजूल की जमीन पर बना हुआ है। उन्होंने उपजिलाधिकारी पिंडरा से मांग की कि तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए।

कई वरिष्ठ अधिवक्ता रहे मौजूद,पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज की बुलंद

इस दौरान सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह, पूर्व अध्यक्ष मुरली सिंह, पूर्व अध्यक्ष आशीष सिंह प्रिंस, पूर्व महामंत्री विजय शंकर सिंह, संजय सिंह दाढ़ी, अधिवक्ता कौशलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज बुलंद की।

जाम के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर कार्यवाहक एसीपी पिंडरा अंजनी कुमार राय, फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की।

न्याय की मांग तेज पीड़ित को न्याय मिलने तक संघर्ष रहेगा जारी

इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक  पिड़ित को न्याय नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!