Khabarilaal news desk:-
वाराणसी।केंद्र सरकार में पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर ब्लॉक मुख्यालय मंगारी पर तीन दिवसीय जनकल्याण व जनजागरूकता अभियान का सोमवार को भव्य समापन किया गया।
पीएम मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा-- डॉ अवधेश
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहाकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जो विकास के कीर्तमान स्थापित किया है, वह इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने विकास की किरण को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का काम किया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न क्षेत्रों में चलाये जा रहे कार्यक्रम
उक्त बातें सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय मंगारी के परिसर में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, बाल विकास व विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न क्षेत्रों में चलाये जा रहे कार्यक्रम के बाबत जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी (स्टाल) के निरीक्षण के पश्चात कही।
स्वास्थ्य, विकास, पशु पालन, बाल विकास व शिक्षा समेत अनेक विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य, विकास, पशु पालन, बाल विकास व शिक्षा समेत अनेक विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। विधायक ने शिक्षा विभाग के स्टाल पर समय दिया और निपुण अभियान, स्कूल रेडीनेस, स्मार्ट क्लास, मीना मंच, गणित किट, विज्ञान किट आदि सम्बंधित सामग्री, टीएलएम के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
कार्यक्रम में इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
इस दौरान एडीओ पंचायत सुनील सिंह,प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक अरुण, अनीता जैसल, बिन्दुलता देवी , गौरव, चंदन, नितेंद्र, अखिलेश पाल, महेंद्र, बिरेंद्र कुमार समेत समस्त एआरपी, ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक विशाल सेठ , जितेंद्र सिंह, रोहित, जितेंद्र व सुशील कुमार समेत अनेक कर्मचारियों के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।
Comments (0)