वाराणसी।जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में मंगलवार को दोपहर बाद गुलाब यादव पूर्ति निरीक्षक राजातालाब के नेतृत्व में जन्सा थाना क्षेत्र के बडोरा बाजार में संचालित मुन्नीलाल इंप्लायंस होम डिलीवरी की दुकान पर छापेमारी कर अवैध रूप से किए जा रहे गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही अधिकारियों की आने की सूचना कारोबारी मुन्नीलाल विश्वकर्मा तथा उसके बेटे सतीश विश्वकर्मा मौके से फरार हो गए।वही छापेमारी के दौरान मौके से चार खाली गैस सिलेंडर तथा अवैध गैस रिफिलिंग के लिए रखे पेचकस सहित अन्य उपकरण है बरामद हुआ है।

 बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व इन्हीं की दुकान से सीएनजी गैस रिफिलिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था आसपास के लोगों का कहना है कि ये दोनों बाप बेटा ऑटो में सीएनजी भी भरने का काम करते हैं जिससे आसपास कभी भी विस्फोट होने का खतरा बना रहता है।

पूर्ति निरीक्षक गुलाब यादव ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी इस दौरान जंसा पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!