Khabrilaal News Desk :

वाराणसी – दलहन, तिलहन एवं मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2026 के लिए बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत किसानों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

निशुल्क मिनीकिट बीज का वितरण

जनपद वाराणसी में उर्द 367, मूंग 175, अरहर 1432, तिल 400, ज्वार 80, बाजरा 400, कोदो 200, सावां 200 एवं मडुवा/रागी 200 पैकेट बीज मिनीकिट के रूप में निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध

सामान्य वितरण योजना के तहत धान, उर्द, मूंग, अरहर, तिल एवं ढैंचा के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं शंकर बीज जैसे धान, मक्का, ज्वार और बाजरा भी राजकीय कृषि बीज भंडारों से रियायती दरों पर मिलेंगे।

पीओएस मशीन से होगा वितरण

बीजों का वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि

कृषि विभाग के पोर्टल (agriculture.up.gov.in) पर ऑनलाइन बुकिंग 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। किसान अपनी आवश्यकतानुसार समय रहते पंजीकरण करा सकते हैं।

गांवों में चौपाल लगाकर दी जानकारी

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह एवं तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार के साथ हरहुआ विकासखंड के भोपापुर सरैया और मधेपुर गांव में चौपाल लगाकर किसानों को योजना की जानकारी दी। मौके पर कई किसानों की ऑनलाइन बुकिंग भी कराई गई।

किसानों को किया गया जागरूक

इस दौरान किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने एवं ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ाने के लिए हरी खाद (ढैंचा) की खेती के प्रति जागरूक किया गया।

किसानों से की गई अपील

उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की कि वे समय रहते खरीफ फसलों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर लें, जिससे उन्हें अनुदान का लाभ आसानी से मिल सके।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!