Khabarilaal News Desk :

मुंबई। अक्षय कुमार स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Welcome To The Jungle' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कॉमेडी, एक्शन, सस्पेंस और मल्टीस्टारर कास्ट से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ट्रेलर में जहां एक ओर 2000 करोड़ रुपये की फर्जी फिल्म बनाने की कहानी दिखाई गई है, वहीं दूसरी ओर कई कलाकारों के अलग-अलग अंदाज भी चर्चा का विषय बन गए हैं।

छोटे आउटफिट्स पर डायलॉग में मिला जवाब

आर्मी सीन्स में भी दिशा- जैकलीन दिखीं सबसे अलग

ट्रेलर में सबसे ज्यादा चर्चा दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडिस के ग्लैमरस लुक्स की हो रही है। दोनों अभिनेत्रियां कई दृश्यों में छोटे और स्टाइलिश आउटफिट्स में नजर आती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में इस विषय पर खुद एक डायलॉग भी रखा गया है। एक सीन में जब दिशा पटानी और जैकलीन अपनी मौजूदगी को लेकर सवाल उठाती हैं, तब जवाब में सिर्फ एक शब्द कहा जाता है— "ग्लैमर"।

यही संवाद ट्रेलर में उनके किरदारों की प्रस्तुति और स्टाइलिंग को लेकर मेकर्स का नजरिया भी स्पष्ट करता नजर आता है।

दिशा पटानी का दिखा बोल्ड अंदाज

एक शब्द से किया स्टाइलिंग को जस्टिफाई?

दिशा पटानी ट्रेलर में अपने परिचित ग्लैमरस अवतार में दिखाई दीं। हॉल्टर नेक, स्लिट कट और बैकलेस ड्रेस जैसे फैशन एलिमेंट्स उनके लुक का हिस्सा रहे।

ग्रीन कलर की हाई स्लिट ड्रेस में उनका स्टाइल आकर्षक जरूर लगा, लेकिन कई दर्शकों को यह उनका पहले जैसा ही रिपीटेड फैशन स्टेटमेंट भी महसूस हुआ।

जैकलीन के अलग-अलग अवतार

जैकलीन को विदेशी लड़की दिखाने की कोशिश

जैकलीन फर्नांडिस को ट्रेलर में कई अलग-अलग लुक्स में दिखाया गया है। कुछ दृश्यों में उन्हें विदेशी लड़की के अंदाज में पेश किया गया है, जिसके लिए उन्हें शॉर्ट और बॉडी-हगिंग आउटफिट्स पहनाए गए हैं।

रेड लेस ड्रेस और ग्रीन कॉर्सेट ड्रेस में उनके डांस सीक्वेंस भी ट्रेलर का हिस्सा हैं।

रवीना टंडन और लारा दत्ता ने बटोरी तारीफ

रवीना और लारा लगीं क्लासी

जहां दिशा और जैकलीन के लुक्स ग्लैमर पर आधारित दिखे, वहीं रवीना टंडन और लारा दत्ता का अंदाज काफी संतुलित और प्रभावशाली नजर आया।

रवीना का किरदार पारंपरिक अंदाज में दिखाई देता है, जहां वह नोजपिन, बाली और सिर पर पल्लू के साथ नजर आती हैं। वहीं लारा दत्ता को आर्मी ट्रेनिंग ऑफिसर के रूप में दिखाया गया है, जिनका व्यक्तित्व मजबूत और प्रभावशाली लगा।

आर्मी सीन्स में भी अलग दिखीं दिशा-जैकलीन

कौन हैं फिल्म के स्टाइलिस्ट?

ट्रेलर के कई आर्मी ट्रेनिंग सीन्स में जहां बाकी कलाकार कार्गो पैंट्स और यूनिफॉर्म जैसे कपड़ों में नजर आते हैं, वहीं दिशा और जैकलीन का स्टाइल बाकी कलाकारों से अलग रखा गया है।

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके लुक्स को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है।

अक्षय, सुनील और अरशद का दमदार अंदाज

अक्षय कुमार ब्लैक सूट में काफी क्लासी नजर आए, जबकि सुनील शेट्टी और अरशद वारसी का स्टाइल भी दर्शकों को पसंद आया। इनके अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक समेत पूरी स्टारकास्ट ने ट्रेलर में कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया है।

बड़ी स्टारकास्ट और बड़े एक्सपेरिमेंट का वादा

'Welcome To The Jungle' केवल एक कॉमेडी फिल्म नहीं बल्कि मल्टीस्टारर मनोरंजन पैकेज के रूप में सामने आ रही है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में एक्शन, हास्य, ड्रामा और ग्लैमर का संतुलित मिश्रण देने की कोशिश की गई है।

BUREAU : CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!