वाराणसी।गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के पश्चात परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती 1008 जी महाराज छत्तीसगढ़ से प्रयागराज होते हुए बुधवार को सायंकाल काशी पधारेंगे।

इस दौरान सनातनी जनता व गौ भक्त शंकराचार्य जी का पुष्पवर्षा एवं जयघोष से स्वागत अभिनंदन करेंगे।नवरात्र पर्यंत शंकराचार्य जी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में विविध आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं विशेष पूजन सम्पन्न किए जाएंगे।

उक्त जानकारी साझा करते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज के काशी पहुंचने पर श्रीविद्यामठ में शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका की पूजन कर भक्तों द्वारा उनका स्वागत वंदन किया जाएगा।साथ ही चैत्र नवरात्र प्रतिपदा पर 19 मार्च को नवसंवत्सरोत्सव के अवसर पर शंकराचार्य जी महाराज सनातनी पंचांग का विमोचन करेंगे।एवं नवरात्र पर्यंत भगवती के विशेष पूजन सहित विविध धार्मिक व मांगलिक अनुष्ठान सम्पन्न किए जाएंगे।

साथ ही साथ नवरात्र के प्रथम दिन प्रातर्मंगलम् के 20वें वार्षिकोत्सव पर बटुक विद्यार्थियों द्वारा नव वर्ष के नव सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया जाएगा एवं बटुकगण विविध कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!