khabarilaal news desk:-
वाराणसी। विकास खंड काशी विद्यापीठ में सोमवार को पंचायत सहायक यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, ब्लॉक प्रमुख रेनू पटेल, खंड विकास अधिकारी राजेश यादव और एडीओ पंचायत सुनील श्रीवास्तव को 14 प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा।
पंचायत सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी और नियमितीकरण की प्रमुखता से उठाई मांग
यूनियन ने पंचायत सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी और नियमितीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही ग्राम सचिवालयों में इंटरनेट, इनवर्टर सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।पंचायत सहायकों ने कहा कि वे लंबे समय से न्यूनतम मानदेय पर काम कर रहे हैं। सुविधाओं के अभाव में ग्राम स्तर पर डिजिटल कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
मांगें पूरी न होने पर आगे अपनाया जाएगा आंदोलन का रास्ता
यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आगे आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
इस दौरान जिला पंचायत सहायक अध्यक्ष एवं ब्लॉक पंचायत सहायक अध्यक्ष जय हिंद कुमार, महामंत्री शालिनी यादव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राय, मीडिया प्रभारी मोहम्मद इमरान सहित आदित्य कुमार गौतम, अभिषेक राज, समर पटेल, पूजा पटेल, निजामुद्दीन अंसारी, जैनुल, पूजा चौरसिया, बृजेश, अखिल, सुनील भास्कर, किशन राय, राजरानी, पूजा, आयुषी, गुलशन सिंह, रितिका, संजू मौर्य, दीक्षा, नंदिनी, आरती, अरविंद, सविता, यश पाल आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे।
Comments (0)