वाराणसी। बिजली विभाग अब आधुनिक तकनीक की मदद से बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने की दिशा में तैयारी कर रहा है। इसी क्रम मंगलवार दोपहर लगभग 1बजे सेवापुरी क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में एआई लाइडर सिस्टम के माध्यम से बिजली लाइनों और उपकरणों का मैपिंग कार्य किया गया। 

इस नई तकनीक के जरिए बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों की स्थिति का सटीक आंकलन किया जायेगा, जिससे किसी भी प्रकार के फाल्ट का जल्द पता लगाया जा सकेगा।

एसडीओ सेवापुरी राहुल यादव ने कहा कि यह तकनीक CCTV सिस्टम की तरह काम करेगी। इसके माध्यम से बिजली लाइन में आने वाले फाल्ट, ट्रांसफार्मर की ओवरलोडिंग सहित अन्य तकनीकी समस्याओं की जानकारी विभाग को तुरंत मिल जाएगी। इससे खराबी का समय रहते पता चलने पर विभाग की टीम तुरंत मरम्मत कार्य कर सकेगी।

उन्होंने बताया कि इस तकनीक के लागू होने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुचारू रूप से संचालित होगी और उपभोक्ताओं को अनावश्यक बिजली कटौती या लंबे समय तक खराबी की समस्या से निजात मिलेगा। 

विभाग का उद्देश्य है कि नई तकनीकों का उपयोग कर बिजली व्यवस्था को पारदर्शी और तेज बनाया जाए। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान जल्द हो सकेगा।

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!