Khabarilaal news desk:-

वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा -कठिराव मार्ग पर थार जीप ने बाइक सवार व पैदल चल रहे युवक को धक्का मार दी। जिससे तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार की रात्रि 8 बजे की। घटना के बाद भाग रही थार को ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद क्षतिग्रस्त कर दिया। 

बाइक सवार के बाद पैदल राहगीर को भी मारी थार ने टक्कर

बताया जाता है कि कठिराव की तरफ से एक तेज गति से आ रही थार जीप ने पहले खरका गांव के पास जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर निवासी सुजीत राजभर 23 वर्ष व रोहित राजभर 22 वर्ष को बाइक सवार को धक्का मारने के बाद एक किमी आगे पैदल घर जा रहे 18 वर्षीय युवक किशन निवासी मलहथ को धक्का मार दी। 

बाइक सवार युवकों को सिर व पैर में आयी है गंभीर चोट

जिससे बाइक सवार युवकों को सिर व पैर में गंभीर चोटें आई। वही पैदल चल रहे युवक का पैर टूट गया। सभी को पुलिस की मदद से एम्बुलेंस से पिंडरा पीएचसी भेजा गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही घटना के बाद भाग रही थार जीप को ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मौका देख थार चालक भाग निकला।

बाईक सवार की हालत गंभीर 

कठिराव चौंकी इंचार्ज जितेंद्र वर्मा ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि जहां एक तरफ बाइक पूरी तरह खराब होगी वही बाइक सवार की हालत गंभीर है। उन्होंने यह भी कहा थार चालक की पहचान कर ली गई है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!