Khabarilaal news desk
वाराणसी ।खुशहाल नगर, ग्रीन वैली स्कूल के पास स्थित बुढऊ बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को पवनसुत हनुमान जी एवं माता दुर्गा जी के मंदिर निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
उद्योगपति एवं समाजसेवी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया भूमि पूजन
इस पावन अवसर पर उद्योगपति एवं समाजसेवी हेमंत सिंह (अतुल) अनेई द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में राजहंस सिंह, अरुण कुमार राय, अध्यापक विवेक सिंह, अध्यापक आलोक सिंह, राकेश सिंह, रविंद्र सिंह, राणा सिंह, चंदन सिंह, अर्जुन सिंह सहित सोसायटी के दर्जनों सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
वातावरण धार्मिक आस्था और उत्साह से रहा ओत-प्रोत
बताते चलें कि कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से पूजा में भाग लिया और मंदिर निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक आस्था और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।
क्षत्रिय गौरव सेवा संस्थान ने श्रद्धालुओं का व्यक्त किया आभार
क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने इस दिव्य कार्य के लिए सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। संस्था ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह मंदिर परिसर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का केंद्र बने।
Comments (0)