वाराणसी। गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक नाव पर सवार होकर नॉनवेज खाते हुए नजर आ रहे हैं।

 मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया है कि युवकों ने खाने के बाद हड्डियां गंगा नदी में फेंकी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।

बताते चलें कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धारा BNS धारा 298, 299, 196(1)(b)धारा 270, 279, 223(b)जल प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम 1974 की धारा 24 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको यह भी बता दे की इस दौरान रोजा इफ्तार पार्टी में लगे नाव चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गंगा आस्था का केंद्र है, जहां लाखों श्रद्धालु आचमन करते हैं, ऐसे में इस तरह का कृत्य निंदनीय है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!