Khabarilaal news desk:-

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग हरिजन बस्ती में रविवार तड़के चारपाई पर सो रहे राजन नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से पुलिस को दो खोखे भी मिले हैं।

आगामी 20 जून को दूसरी पत्नी के पुत्र की होनी है सगाई

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजन की दो पत्नियां हैं। एक पत्नी मिर्जापुर के नारायणपुर में रहती है, जबकि दूसरी बेनियाबाग हरिजन बस्ती में रहती है। बताया जा रहा है कि आगामी 20 जून को दूसरी पत्नी के पुत्र की सगाई होनी है, जिसमें शामिल होने के लिए राजन नारायणपुर से बेनियाबाग आया था।

हमलावर ने सोते समय मारी गोली, जबकि बगल में सो रहे पुत्र को नहीं लगी घटना की भनक

घटना के समय राजन अपने पुत्र के साथ चारपाई पर सो रहा था। हमलावर ने सोते समय उसे गोली मार दी, जबकि बगल में सो रहे पुत्र को घटना की भनक तक नहीं लगी। सूचना पर चौक पुलिस के साथ एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!