Khabarilaal news desk:-

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शंकराचार्य घाट पर सोमवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

शव को नीचे उतर शुरू की गई आवश्यक कार्यवाही 

जानकारी के अनुसार केदार घाट के समीप स्थित शंकराचार्य घाट पर सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक को फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही भेलूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का हो रहा है प्रतीत -पुलिस 

थाना प्रभारी भेलूपुर दुर्गा सिंह ने बताया कि लगभग 45 वर्षीय अज्ञात युवक ने श्री विद्या मठ से घाट तक जाने के लिए बनाई गई अस्थायी सीढ़ी के नीचे बांस के सहारे जूट की रस्सी से फांसी लगाई थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से की पूछताछ

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है तथा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। घटना के बाद घाट क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!