वाराणसी।पिंडरा तहसील परिसर स्थित ग्राम न्यायालय पिंडरा का वार्षिक मुआयना एडीजे विनोद कुमार ने गुरुवार को अपराह्न में किया।अपर जिला जज ने अपराह्न साढ़े तीन बजे ग्राम न्यायालय पहुचे और कोर्ट, कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीजे ने अभिलेखों के रखरखाव, मुकदमों के निस्तारण के प्रकिया व फाइलों को देखा और उसके अपडेट करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। उन्होंने न्याय व्यवस्था के तहत कटेगरी के तहत निस्तारण की संख्या को देखा।

एक घण्टे तक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को न्याय व्यवस्था को पारदर्शी और पत्रावलियों को अपडेट रखने का निर्देश दिया। एडीजे से एक वर्ष में तेजी से हुए मुकदमों के निस्तारण की सराहना की।

इसके पूर्व ग्राम न्यायालय पहुचने पर एडीजे का ग्राम न्यायालय के जज सत्यम सिंघल, रीडर अतुल कीर्ति, जयप्रकाश श्रीवास्तव, संजय सिंह, आशीष कुमार व अभिषेक कुमार ने बुके देकर स्वागत किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!