Khabarilaal news desk:-

वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र के गजोखर गांव में पराली जलाना एक किसान के लिए भारी पड़ गया। खेत में लगाई गई आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों तक फैल गई।

आधा दर्जन से अधिक किसानों को हुआ नुकसान

आग की चपेट में आकर पड़ोसी किसान जितेंद्र राय, उमेश राय, अजीत राय और अवधेश राय की लगभग 11 बीघा में रखी पराली जलकर राख हो गई, जिसे भूसा बनाने के लिए जमा किया गया था।

आग के चलते सिंचाई पंप भी हुआ क्षतिग्रस्त

आग की लपटें पास में स्थित इन्दुप्रताप सिंह के सिंचाई पंप तक पहुंच गईं। इस दौरान पंप की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और वहां रखी प्लास्टिक पाइप जलकर नष्ट हो गई।इस घटना में कुल नुकसान करीब 1 लाख रुपये आंका गया है, जिससे प्रभावित किसानों को आर्थिक झटका लगा है।

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!