Khabarilaal news desk
वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वास्थ्य में अब पहले की अपेक्षा काफी सुधार बताया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच राहत का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन के माध्यम से अजय राय का जाना कुशलक्षेम
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन के माध्यम से अजय राय जी का कुशलक्षेम जाना और अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना व्यक्त की। इससे प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की भारी संख्या में रही उपस्थिति
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विधायक दल आराधना मिश्रा मोना, सांसद तनुज पुनिया, सांसद राकेश राठौर, पूर्व सांसद पीएल पुनिया ,वाराणसी जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल तथा महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।
वरिष्ठ पक्ष / विपक्ष के नेताओं , कार्यकर्ता ने भी अजय राय जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं
इसके अतिरिक्त राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, बिहार से राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रताप सिंह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस उदय भानु चिब ,नेता विपक्ष राजस्थान टीका राम जूली , ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ,,सपा सांसद राजीव राय ,सहित अनेक वरिष्ठ पक्ष / विपक्ष के नेताओं , कार्यकर्ता ने भी अजय राय जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं शोशल मीडिया के माध्यम से भेजीं।
स्वास्थ्य में अब पहले से काफी सुधार,चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी
वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के स्वास्थ्य में अब पहले से काफी सुधार है। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है और हमें पूर्ण विश्वास है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर पूर्व की भांति जनसेवा के लिए पुनः सक्रिय होंगे। अजय राय जी प्रदेश भर में लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनका संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व हम सबके लिए ऊर्जा का स्रोत है।प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में डटे हुए हैं और संगठन को मजबूती देने का कार्य निरंतर जारी है। कार्यकर्ताओं की दुआएं और जनता का स्नेह अजय राय जी के शीघ्र स्वस्थ होने में सकारात्मक ऊर्जा का कार्य कर रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री ने जताई चिंता
साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अजय राय जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त किया जाना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का सकारात्मक संकेत है। हम कांग्रेसजनने इसे लोकतंत्र की गरिमा और मानवीय संवेदनशीलता के रूप में देख रहे है।अजय राय जी शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः प्रदेश के जनसरोकारों, संगठनात्मक अभियानों और जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए मैदान में उतरेंगे। पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।
Comments (0)