चंदौली। नवरात्र के प्रथम दिन विद्युत विभाग द्वारा मेंटिनेंस कार्य के चलते चंदौली जिले के साहुपुरी उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 

विभागीय जानकारी के अनुसार उपकेंद्र पर स्थापित 10 एमवीए ट्रांसफार्मरों के रख-रखाव के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है।निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 11 केवी फीडर सेमरा और रामनगर से पोषित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 

इस दौरान ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पूर्व तैयारी कर लें और निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य निपटा लें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!