Khabarilaal news desk 

वाराणसी।फूलपुर पुलिस ने मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपितों को शरण देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल अभियुक्तों को छिपाने, संसाधन उपलब्ध कराने और साक्ष्य से छेड़छाड़ करने में मदद कर रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घमहापुर से किया गिरफ्तार 

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को घमहापुर के पास कार्रवाई करते हुए मनीष सिंह हत्या कांड संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों में जौनपुर से भी शामिल हैं लोग

गिरफ्तार अभियुक्तों में जौनपुर जनपद नेवढ़िया थाना क्षेत्र केशवपुर निवासी किशन कुमार 35 वर्ष व आशीष कुमार 23वर्ष तथा फ़ूलपुर के समोगरा निवासी अजय कुमार 30वर्ष व शिव मोहन राजभर 22 वर्ष , चोलापुर थाना क्षेत्र के रैचनपुर निवासी प्रदीप भारद्वाज 23 वर्ष शामिल हैं।

अभियुक्तों को संरक्षण देने का मामला

पुलिस के मुताबिक, उक्त सभी ने मुख्य आरोपितों को जानबूझकर संरक्षण दिया और उन्हें कानून से बचाने में सहयोग किया। सभी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय भेजा गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान एसओजी टीम के साथ-साथ रही स्थानीय पुलिस 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा, रितेश कुमार, राजित राम यादव सहित थाना फूलपुर के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपितों के गिरफ्तारी के एसओजी के अलावा अन्य पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही लोग गिरफ्तार होंगे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!