वाराणसी।प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालू ने सेवा, सुरक्षा और सुशासन के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर काशी एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आयुष मंत्री ने कहा कि इन नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास, कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर एक नई पहचान बना चुका है।

सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने ‘बीमारू राज्य’ की पुरानी छवि को पीछे छोड़ते हुए देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के चलते निवेश का माहौल बेहतर हुआ है जिससे देश-विदेश के बड़े उद्योगों का आगमन हुआ और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए। 

बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे, मेट्रो रेल, एयरपोर्ट और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार ने प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिली है। किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं को लागू कर उनकी आय बढ़ाने का प्रयास किया गया है। 

वहीं गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली और राशन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर जीवन स्तर में सुधार लाया गया है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। 

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी निरंतर सुधार हुआ है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। मंत्री ने कहा कि यह 9 वर्षों की यात्रा केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के हर वर्ग के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की सशक्त कहानी बयां करती है।

जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी द्वारा जारी विज्ञप्ति में आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, विश्वास और अवसरों का प्रतीक बनकर उभर रहा है।आह्वान किया गया कि प्रदेशवासी इस प्रगति यात्रा को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें और एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!