वाराणसी। वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान चुनाव परिणाम घोषित किए गए और पदाधिकारियों की औपचारिक पुष्टि की गई। 

चुनाव में डॉ. शिवम को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं सचिव पद पर डॉ. संजय यादव और कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. रवि सहाई अपने-अपने पदों पर कार्य जारी रखेंगे। डॉ. विजय सिंह को वैज्ञानिक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

बैठक में पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरीश के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. बीवी श्रीवास्तव को अध्यक्ष-निर्वाचित नामित किया गया। कार्यकारी सदस्यों में डॉ. दिलीप यादव, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. पंकज और डॉ. चंदन को शामिल किया गया है। 

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कौशल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘एक्सेम्प्लरी सर्विस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। वहीं क्लिनिकल केस प्रस्तुतियों में डॉ. शुभम, डॉ. आलोक, डॉ. चंदन, डॉ. अनुपम और डॉ. पंकज ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एससी गोयल ने किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!