वाराणसी।धर्म की नगरी काशी में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व पर पहले दिन पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री के दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

सुबह जैसे ही मंदिरों के कपाट खुले,वैसे ही भक्तों की लंबी कतार लग गईं। मंदिर में दर्शन को पहुंचे प्रत्येक श्रद्धालु मां के दर्शन पाने के लिए लालाइत रहे मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा और हर ओर भक्ति का माहौल देखने को मिला।                                                                              बताते चलें कि भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों के बाहर कतारबद्ध होकर मां का दर्शन पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।महिलाएं, बुजुर्ग और युवा—सभी में माँ के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ शैलपुत्री से सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान कई श्रद्धालु व्रत रखकर और नारियल, फूल-माला तथा प्रसाद चढ़ाकर माँ का आशीर्वाद लेते नजर आए।वही आपको यह भी बता दें किकेवल प्रमुख मंदिर ही नहीं,बल्कि शहर व ग्रामीण इलाकों के विभिन्न मोहल्लों में स्थित छोटे-छोटे देवी मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।पूरे शहर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

मंदिरो में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों मेंसुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है,जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।चैत्र नवरात्रि के पहले ही दिन वाराणसी में आस्था, श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला,जहाँ हर कोई माँ की भक्ति में लीन नजर आया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!