वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाविकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें नाव संचालन से जुड़े कई दिशा-निर्देश जारी किए गए, इस दौरान आयुक्त के द्वारा यात्री सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में नाविको को स्पष्ट निर्देश देते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि कि नावों में सवार होने वाले हर यात्री को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य होगा क्योंकि कि काशी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं उन्होंने कहा कि, नाविको को ओवरलोड तथा क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने की सख्त हिदायत दी गई।

बैठक के दौरान कुछ ऐसे भी नाविक मिले जो कि बगैर लाइसेंस के नव का संचालन कर रहे हैं ऐसे में उन लोगों को हिदायत देते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके वे नाविक जिनके पास लाइसेंस नहीं है उन्होंने ऐसे सभी नाव संचालकों को जल्द से जल्द अपना लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही, चेतावनी दी गई कि बिना लाइसेंस नाव चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पुलिस आयुक्त ने कहा कि एनडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई हैं। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गंगा की सैर के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो । 

पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में आयोजित की गई थी, इस बैठक में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, एडीसीपी वैभव बांगर, डीसीपी काशी जोन गौरव बांसवाल और एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नाविक समाज के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में नाविक भी इस बैठक में शामिल हुए और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!