Khabarilaal News Desk :

वाराणसी। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौज करने के आरोप में चेतगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार सोमवार को एक महिला ने चेतगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी पिछले दो-तीन वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब उसने विवाह का दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।

शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक यादव पुत्र विष्णु यादव, निवासी ग्राम एवं पोस्ट भाला खुर्द, तहसील जखनिया, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गंगा पैलेस के सामने मैदान के पास से गिरफ्तार किया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 333, 131, 115(2) एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम रही शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी लहुराबीर विकल शाण्डिल्य, कांस्टेबल संजय प्रताप तथा कांस्टेबल कृष्ण कुमार कन्नौजिया शामिल रहे।

BUREAU : CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!