Khabarilaal News Desk :
वाराणसी। विश्व हिंदू महासंघ (भारत) उत्तर प्रदेश के काशी संभाग की कार्यकर्ता बैठक मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, एल.टी. कॉलेज, वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इन पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई—
-
सुरेंद्र सिंह – जिला अध्यक्ष
-
राजकुमार सोनकर – महानगर अध्यक्ष
-
जय राम दुबे – प्रदेश संगठन मंत्री
-
संतोष कुमार सिंह – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मीडिया प्रभारी
-
सुकेश सिंह – जिला संगठन प्रभारी
-
संजय तिवारी – जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष
-
गौरव उपाध्याय – जिला उपाध्यक्ष
घोषणा के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
संगठन को बताया सनातनी परिवार
प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व हिंदू महासंघ (भारत) केवल एक संगठन नहीं बल्कि एक विशाल सनातनी हिंदू परिवार है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों में फैले हिंदू समाज को एक सूत्र में जोड़ना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि जाति, क्षेत्र और सामाजिक पृष्ठभूमि से ऊपर उठकर सभी सनातन धर्मावलंबियों को एकजुट होकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महात्मा पांडेय, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, गौरव उपाध्याय, जय राम दुबे, संजय तिवारी, राजकुमार सोनकर, मनीष कुमार सिंह, ज्ञानेश कुमार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष फोकस
बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई।
Comments (0)