khabarilaal news desk:-

 वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में जनहित में लगातार नई स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जा रही हैं। हृदय रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रऊफ प्रत्येक बुधवार को कमरा संख्या 258 में बैठकर निशुल्क परामर्श और उपचार सेवा प्रदान कर रहे हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में जनहित में लगातार नई स्वास्थ्य सेवाएं की जा रही शुरू

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इसी क्रम में मूत्र रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. पीयूष ने भी निशुल्क ओपीडी सेवा देने के लिए आवेदन किया है। उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलते ही यह सेवा भी शुरू कर दी जाएगी।

अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार से क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रेमप्रकाश ने बताया डीडीयू अस्पताल अन्य सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सकों से भी लगातार संपर्क कर रहा है। ताकि आम मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकें और उन्हें उपचार के लिए बड़े संस्थानों का चक्कर न लगाना पड़े। अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार से क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!